जानिए आखिर बेड पर महिलाएं क्या चाहती हैं अपने पार्टनर से
पुरुषों को महिलाओं को यौन सुख पूर्ण रूप से देने और उन्हें चरमसुख का आनंद देने से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।सेक्स के दौरान अधिकतर महिलाएं इस बात पर ज़रूर गौर करती हैं कि पुरुषों को उनकी यौन संबंधित इच्छाओं के बारे में कितना पता है और उनकी बिस्तर पर अपने साथी से क्या अपेक्षा है और वो कैसे उन्हें आनंद दे सकते हैं।
आखिर महिलाऐं अपने पार्टनर से क्या चाहती हैं:
सेक्स से पहले बातचीत करना
जहां ज़्यादातर पुरुष सेक्स को एक तुरंत निपटा देनेवाली गतिविधि के रूप में देखते हैं, तो वहीँ बिस्तर पर आते ही सेक्स करना महिलाओं को पसंद नहीं होता। वे चाहती हैं कि पहले उनका पार्टनर उनसे रोमैंटिक बातचीत करे, हंसी-ठिठौली करे,ताकि वे बेहतर मूड में आ सकें।
रूटीन से कुछ अलग
आमतौर पर महिलाएं बिस्तर पर कुछ नए की उम्मीद करती हैं। सेक्स की एक नियत दिनचर्या से उनकी अरुचि होने लगती है।महिलाएं चाहती हैं कि उनके पार्टनर थोड़े कल्पनाशील बनें और कुछ नया आज़माते रहें।
पार्टनर सेल्फ़िश न हो
कई बार पुरुष सेक्स में केवल अपने आनंद के बारे में सोचते हैं।चरमसुख का आनंद लेने के बाद मुंह फेरकर सो जाते हैं जो महिलाएं नापसंद करती हैं।दोनों पार्टनर साथ में चरम पर पहुंचें यही आदर्श स्थिति होती है।
सेक्स के बाद भी गर्मजोशी बनी रहे
अक्सर पुरुष सेक्स के बाद गहरी नींद में सो जाते हैं।परन्तु महिलाएं चाहती हैं की पार्टनर उन्हें संभोग के बाद भी किस करें या बांहों में भरकर सोए।
बिस्तर पर बेहतर फोरप्ले
महिला साथी को फोरप्ले काफी पसंद होता है और यह उन्हें सेक्स के लिए तैयार करने हेतु बेहद जरुरी तरीका भी माना जाता है। पुरुष साथी फोरप्ले के दौरान महिला के शरीर के हर हिस्से को प्यार करें, चूमे और चूसें ताकि वे उत्तेजित हो सकें।
मर्द जल्दबाजी न करें
अधिकतर महिलाएं जब शुरुआत में सेक्स करती है तो उनके मन में डर होता है। महिलाएं पुरुषों से चाहती है कि पुरुष इस डर को समझें और उनका साथ दें। वे सेक्स करने की जल्दबाजी ना करें बल्कि धीरे-धीरे फोरप्ले करके उन्हें सेक्स करने के लिए तैयार करें।
महिलाओं की संवेदनशील जगहों पर चूमना
कान, गर्दन, हाथों की अंगुलियों के ऊपर काहिस्सा, निप्पलस, क्लिटोरिस, इनर थाई और वेजाइना के आसपास के हिस्सेमहिलाओं के शरीर के संवेदनशील हिस्से होते हैं जहाँ पर वे चाहती हैं कि उनका साथी अधिक समय दे और किस करेजिससे उन्हें अच्छा महसूस हो और वे सेक्स के लिए जल्दी तैयार हों।
नए तरीके अपनाएं
ज़रूरी नहीं है कि हमेशा एक ही सेक्स पोजिशन में आनंद मिलता रहे। इसके लिए हर बार एक नया तरीका अपनाते रहना चाहिए।
ऑर्गेज्म के तरीके
किसी महिला को किल्टोरिस ऑर्गेज्म अच्छा लगता है तो किसी को जी-स्पॉट का हीट पसंद होता है। जिस तरह का ऑर्गेज्म महिला को पसंद हो वही तरीका अपनाना चाहिए।
वाइब्रेटर की भी आवश्यकता
कभी-कभी उत्तेजना को बढ़ाने के लिए वाइब्रेटर की ज़रूरत होती है। पेनिट्रेशन के समय उत्तेजना को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करके क्लाइमेक्स तक जल्दी पहुँचा जा सकता है।
अतः कितनी देर तक आप संभोग कर सकते हैं इस बात पर भी आपके महिला साथी की खुशी निर्भर करती है। महिलाओं को खुश रखने के लिए सेक्स ड्राइव अच्छी होनी चाहिए। हर महिला चाहती है कि उनका पुरुष साथी बेड पर लंबे समय साथ दे, बेहतर प्रदर्शन दे जिससे उन्हें ओर्गेस्म मिले और सेक्स करने का पूरा मजा आ सके।
यौन समस्याओं के निदान और उपचार पर अधिक जानकारी के लिए
कृपया विवान अस्पताल में ऑनलाइन परामर्श करें।